उत्तराखंडप्रादेशिक

उत्तराखंड: पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में हुई झमाझम बारिश

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला।

यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि आधे घंटे से यहां पर तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में फिसलन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।

पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार
उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Back to top button