अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में हुए हमले की IS ने ली जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट समूह ने मध्य अफगानिस्तान में विदेशियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में तीन स्पेनिश नागरिक और तीन अफगान नागरिक की मौत हो गई थी। गृह मंत्री के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, शुक्रवार को बामियान प्रांत में हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ‘जहां कहीं भी पाया जाए, निशाना बनाया जाए’ इस्लामिक स्टेट समूह ने रविवार देर रात अपनी आमाक समाचार एजेंसी पर बयान जारी कर कहा कि आईएस लड़ाकों ने पर्यटकों और उनके गाइडों को ले जा रही एक बस पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि यह हमला आईएस नेताओं के उस निर्देश के जवाब में किया गया जिसमें कहा गया था कि यूरोपीय संघ के नागरिकों को जहां कहीं भी पाया जाए, निशाना बनाया जाए।’ स्पेन के पीएम ने किया पोस्ट स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा कि वे इस खबर से अभिभूत हैं। कानी ने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए काबुल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह का सहयोगी संगठन तालिबान का एक बड़ा प्रतिद्वंद्वी है और इसके आतंकवादियों ने पूरे देश में स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और अल्पसंख्यक शिया इलाकों पर हमला किया है। अगस्त 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया। तालिबान देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 2021 में, 691 विदेशी पर्यटक आए; 2022 में, यह आंकड़ा बढ़कर 2,300 हो गया और पिछले साल, यह 7,000 से ऊपर चला गया था।

Related Articles

Back to top button