उत्तराखंडप्रादेशिक

पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे UCC समिति की बैठक, कानून लागू करने की प्रक्रिया पर होगी चर्चा

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूसीसी नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक लेंगे। राज्य में यूसीसी (UCC) लागू करने की नियमावली लगभग तैयार हो चुकी है। वहीं इस बैठक के दौरान यूसीसी (UCC) कानून लागू करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा होगी। वहीं यूसीसी समिति की बैठक दोपहर एक बजे सचिवालय में शुरू होगी। इस बैठक में यूसीसी से संबंधित सभी 17 विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक, 2024 पारित कर दिया है, जिसका उद्देश्य विवाह और संपत्ति उत्तराधिकार से संबंधित कानूनों को समेकित करना है।

Related Articles

Back to top button