उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

पुलिसकर्मियों की बायोमेट्रिक हाजिरी हुई शुरू, लेट आने वालों पर होगी कार्रवाई

यूपी पुलिस के जवानों की हाजिरी अब बायोमेट्रिक होगी। आगरा के थाना लोहामंडी में पहली बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। इसका शुभारंभ डीसीपी सिटी सूरज राय ने किया।

थाना लोहामंड़ी में बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम लगाया गया है। अब सभी पुलिसकर्मियों को समय पर हाजिरी ऑफिस में लगानी होगी। बायोमेट्रिक मशीन लग जाने से पुलिसकर्मियों की मनमानी पर लगाम लग सकेगा।

पुलिसकर्मियों को सुबह 9 बजे बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगानी होगी। ड्यूटी के निर्धारित समय में देरी से आने पर जवाब मांगा जाएगा। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बायोमेट्रिक मशीन में फिंगर प्रिंट से पुलिसकर्मियों की पहचान होगी। इस बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम का डीसीपी सिटी सूरज राय ने शुभारंभ किया।

Related Articles

Back to top button