अंतर्राष्ट्रीय

केन्या के छात्रावास में आग लगने से गई 17 छात्रों की जान

केन्या के एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने कहा कि यह घटना न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार रात को हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हम आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और जरूरी कार्रवाई करेंगे।

केन्या के आवासीय स्कूलों में आग लगना आम बात है, क्योंकि इन स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। माता-पिता मानते हैं कि छात्रावास में रहने से उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलता है। पिछले साल 2017 में नैरोबी में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button