उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

क्या फरेंदा बनेगा नया जिला??

 उत्तर प्रदेश।। यूपी को एक और जिला मिल सकता है। अगर यह जिला बनता है तो प्रदेश में जिलों की संख्या 76 हो जाएगी। प्रदेश में फरेंदा को नया जिला बनाने के लिए गोरखपुर के कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी गई है।

इस संबंध में राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव की ओर से गोरखपुर के डीएम को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि महराजगंज की तहसील फरेंदा व नौतनवा और गोरखपुर की तहसील कैंम्पियरगंज को मिलाकर फरेंदा बनाए जाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट स्पष्ट संस्तुति के साथ दें। डीएम को यह रिपोर्ट गोरखपुर के मंडलायुक्त के जरिये राजस्व परिषद को भेजनी है। वहीं, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत जिलों से रायशुमारी के लिए पत्र जारी हुआ है। फिलहाल शासन स्तर पर कोई नया जिला बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Related Articles

Back to top button