Uncategorizedउत्तर प्रदेशजीवनशैलीप्रादेशिक

BREAKING: लखनऊ में भीषण आग, 30+ सिलेंडर ब्लास्ट, 50 झुग्गियां खाक

∞लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के विकास नगर कॉलोनी के पासरिंग रोड, लखनऊ, विकास नगर में मारुति सुजुकी शोरूम के पास झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई. बताया जा रहा है कि खाली पड़े प्लाट ऊपर से गए बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग एक से कई झोपड़ी झोपड़ी तक पहुंच गई. माना जा रहा है कि झोपड़ियों में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसके बाद आग ने करीब दो दर्जन झोपिड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. 
सूचना पर कई जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि झोपड़ियों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है. आग पूरी तरह से बुझी नहीं है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अभी भी मौके पर हैं. इस आग को पास के दफ्तर-दुकानों और रिहायशी कॉलोनियों में फैलने से रोकना था. आग अब काफी हद तक नियंत्रण में है. अभी तक किसी के हताहत की सूचना नहीं है. 
 
 

Related Articles

Back to top button