उत्तर प्रदेशप्रादेशिकराष्ट्रीय

वर्किंग प्रोफेशनल प्रवेश के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम घोषित

लखनऊ । संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने परिषद के आधिकारिक पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किया था, ऐसे अभ्यर्थी दिनांक 23.07.2026 से 26.07.2026 तक पोर्टल पर विकल्प चयन की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण करेंगे, अन्यथा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके संस्थावार / पाठ्यक्रमवार विकल्पों का चयन करना होगा।

उन्होंने बताया कि अभिलेखों के भौतिक सत्यापन हेतु अभ्यर्थी दिनांक 28.07.2026 से 31.07.2026 तक निर्धारित केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ अथवा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, लखनऊ में स्वयं उपस्थित होकर अभिलेखों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे।

अभ्यर्थियों हेतु निर्देश, काउन्सिलिंग समय-सारणी एवं अन्य सूचनाएं परिषद के एनआईसी पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button