उत्तर प्रदेशप्रादेशिकराजनीतिराष्ट्रीय

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भारत में अराजकता से नहीं, जनादेश से बदलती है सत्ता

षड्यंत्र भारत के लोकतंत्र को नहीं हिला सकते।

लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं : सीएम योगी

बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों पर मुख्यमंत्री का हमला

चुनाव सुधार और न्याय के नारे की आड़ में अस्थिरता फैलाने का आरोप

कहा, युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं

राजनीति के मारीचों और कालनेमियों को जनता ने पहचानकर सत्ता से दूर रखा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के बजाय अराजकता के औजार थमाने की कोशिश की जा रही है। चुनाव सुधार का मुखौटा और न्याय का नारा देकर देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र जनविश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है। षड्यंत्रों के अंधड़ भारत के लोकतंत्र को नहीं हिला सकते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं। राजनीति के मारीचों और कालनेमियों को जनता ने पहचानकर सत्ता से दूर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि देश ऐसी सियासी साजिश को कभी सफल नहीं होने देगा।

Related Articles

Back to top button