योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला- पहले माफिया का कब्जा, अब यूपी के युवाओं को 9.5 लाख सरकारी नौकरियां!
लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के शुभारंभ पर बोले CM योगी- यूपी बदलेगा, यह संकल्प पूरा किया। ODOP से 3.25 करोड़ से अधिक लोगों को मिला रोजगार।

लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन

कौन ऐसा कार्य है जो नहीं हो सकता, यूपी के बारे में भी लोग बोलते थे कि ये नही बदल सकता,हम कहते थे कि यूपी बदलेगा जरूर!
जो बदलना नही चाहते थे,उन्होंने यूपी को बीमारू बना दिया था,बीमारू यूपी नही था,उनकी मानसिकता बीमारू थी जो उस समय शासन करते थे!

युवाओं के सामने पहचान का संकट था,हर जिले में माफिया पाल रखे थे,युवाओं के नौकरी,रोजगार पर इनके माफिया और डकैत कब्जा कर लेते थे,युवा लाचार था,पलायन कर जाता था!

आज हमारी सरकार ने पिछले साढ़े 9 वर्ष में साढ़े 9 लाख युवाओं को सीधे सरकारी नौकरी दी है।
पिछली सरकारें माफिया पालती थीं, हमने माफिया को मिट्टी में मिलाया और उत्तरप्रदेश के प्रोडक्ट को पहचान दी,जिसके कारण ओडीओपी के कारण 3 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगो को रोजगार प्राप्त हुआ।





