लेख

तमिलनाडु से बोले राहुल गांधी, गांठ बांध कर रख लीजिए की मोदी सरकार …

मदुैर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे है। मदुैर के जलीकट्टू में पोंगल पर्व के कार्यक्रम में शामिल होने राहुल गांधी पहुंचे। राहुल ने लोगो को शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा यहां पर तमिल कल्चर को देखना काफी प्यारा अनुभव था। राहुल गांधी का ये दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इस साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कृषि कानून को लेकर राहुल ने कहा मेरी बात को गांठ बांध कर रख लीजिए की मोदी सरकार को कृषि कानून को वापस लेना ही पड़ेगा।

मदुैर में कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है ,उनका सहयोग नहीं हो रहा, बल्कि ये सरकार उन्हें बर्बाद करने की चाल चल रही है। इसके आगे उन्होंने कहा, जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, तो आप मेरी बात को गांठ बांध कर रख लीजिए की मोदी सरकार को कृषि कानून को वापस लेना ही पड़ेगा।

किसानों के समर्थन में राहुल ने इस देश की रीढ़ की हड्डी किसान है और सरकार इसे तोडना चाहती है। उन्हें हमारे इतिहास को देखना होगा की जब भी किसान कमजोर होता हैं तो भारत कमजोर होता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को इसलिए बर्बाद करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह अपने दो-तीन मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है। जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, उन्हें वापस ले जाना ही होगा। 

Related Articles

Back to top button