प्रादेशिक

पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, आठ लोगों की हुई मौत

 फर्क इंडिया

डेस्क. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत की खबर है। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पहले भी राज्य में एगरा, बजबज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटनाएं सामने आई हैं।

लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए और मौके पर लाशें बिखर गईं। इस धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना सुबह 8:00 बजे करीब हुई।

कुछ दिनों पहले पूर्व मेदिनीपुर में हुआ था हादसा

भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था और इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button