उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल आज आएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ आज यानी शनिवार को यूपी के अयोध्या आएंगे। जहां पर वह भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के सीएम दोपहर को अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के मुताबिक, राम मंदिर में दर्शन के लिए पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार अपराह्न अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। हवाई अड्डे पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत राज्य सरकार की ओर से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और भाजपा संगठन के नेता करेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अयोध्या का दौरा करेगा।

बता दें कि, अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रहती है। देश-विदेशों से भक्त रामलला के दर्शन करने पहुंचते है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक महीने में श्रद्धालुओं ने जी खोलकर रामलला को चढ़ावा चढ़ाया। बताया गया कि 25 KG सोने और चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 करोड़ रुपए दान में मिला।

Related Articles

Back to top button