राष्ट्रीय

वायुसेना प्रमुख ने बेंगलुरु में पहली आपात चिकित्सा प्रणाली की शुरुआत की

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कमान अस्पताल में भारतीय वायु सेना की पहली आपात चिकित्सा प्रणाली (ईएमआरएस) की शुरुआत की। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ईएमआरएस की शुरुआत 21 मई को की गई थी।

वायु सेना के देशभर के सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों को चिकित्सा आपात स्थिति के दौरान विशेषज्ञों की सलाह और देखभाल के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। इस प्रणाली के जरिये देशभर में वायुसेना के कर्मी और उनके परिवार टेलीफोन पर चिकित्सा सलाह ले सकते हैं।

यह प्रणाली भारतीय वायु सेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण
इस प्रणाली का लक्ष्य देशभर में कहीं भी आपात स्थिति होने पर काल करने वाले को चिकित्सा और पैरामेडिकल पेशेवरों की एक टीम द्वारा त्वरित सहायता प्रदान करना है। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि यह प्रणाली भारतीय वायु सेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button