अंतर्राष्ट्रीयअपराधउत्तर प्रदेशप्रादेशिकराजनीतिराष्ट्रीय

आजम खान के बहाने अखिलेश का बड़ा सियासी संदेश! रामपुर से 2027 की तैयारी ?

2027 में होगा बड़ा खेल ?

आजम खान के साथ खड़े हुए अखिलेश, बोले- आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे

आजम परिवार पर अन्याय का आरोप, अखिलेश ने अधिकारियों पर उठाए सवाल

रामपुर से अखिलेश का संदेश, बोले- संविधान बचाने की लड़ाई जारी रहेगी

सपा सरकार आई तो आजम पर दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे: अखिलेश

आजम खान की यूनिवर्सिटी का सपना पूरा करेगी सपा, अखिलेश का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश । की सियासत में रामपुर एक बार फिर चर्चा में है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की और उनके समर्थन में बड़ा बयान दिया। अब सवाल है कि इस मुलाकात के 2027 के चुनाव से क्या मायने हैं और अखिलेश ने आजम खान को लेकर क्या कहा? आइए आपको बताते हैं पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामपुर का नाम आते ही आजम खान का जिक्र होना लाजिमी है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनका परिवार लंबे समय से कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में है। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात ने एक बार फिर प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने आजम खान के प्रति समर्थन जताया और उनके परिवार के साथ अन्याय होने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ होगा, जितना आजम खान के परिवार के साथ हुआ है। आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे।” अखिलेश यादव का यह बयान सिर्फ एक नेता के समर्थन तक सीमित नहीं है। इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। आजम खान समाजवादी पार्टी के पुराने और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।

रामपुर और उसके आसपास के इलाकों में उनकी राजनीतिक पहचान रही है। ऐसे में अखिलेश का उनके साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक भी जाता है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन मामलों को खत्म किया जाएगा। हालांकि, मुकदमों का निपटारा कानूनी प्रक्रिया और अदालत के अधिकार क्षेत्र के तहत ही होगा। अखिलेश यादव ने रामपुर की जनता का धन्यवाद करते हुए संविधान बचाने की लड़ाई जारी रखने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता से नहीं हटती, तब तक उनकी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। यहां अखिलेश का बयान प्रदेश की व्यापक राजनीति से भी जुड़ता है। समाजवादी पार्टी लगातार पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने राजनीतिक संदेश के केंद्र में रखती रही है। आजम खान के साथ एकजुटता दिखाकर अखिलेश ने इसी सामाजिक न्याय और राजनीतिक संघर्ष के मुद्दे को फिर सामने रखा है |

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने आजम खान की यूनिवर्सिटी के सपने को पूरा करने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस सपने को पूरा करेगी। यह बयान आजम खान के साथ अपने राजनीतिक रिश्ते को मजबूत दिखाने के साथ-साथ रामपुर में पार्टी की मौजूदगी और भविष्य की योजनाओं का संकेत भी देता है।लेकिन सवाल यह है कि क्या आजम खान के मुद्दे को उठाकर समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन और मजबूत करना चाहती है? क्या यह सिर्फ पुराने साथी के समर्थन का मामला है या इसके पीछे व्यापक चुनावी रणनीति भी है? इसका जवाब आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों से साफ होगा।

Related Articles

Back to top button