उत्तर प्रदेशप्रादेशिकराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम योगी ने यूपी PET परीक्षा को लेकर विभिन्न विभागों को दिए निर्देश

जिला प्रशासन को सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश

सीएम ने जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, ऊर्जा व स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग को दिए निर्देश

परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण संपन्न कराने के निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश

परीक्षा सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नकल के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश

परीक्षा से पहले और दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश

भ्रामक खबरों और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय अभिसूचना तंत्र सक्रिय करने के निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधनों के इस्तेमाल और नकल पर तत्काल विधिक कार्रवाई के निर्देश

परीक्षा सामग्री को जनपदीय कोषागार में सुरक्षित रखने और परीक्षा के बाद मुख्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश

परीक्षा केंद्रों तक सामग्री पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस एस्कॉर्ट हेतु वाहनों की व्यवस्था के निर्देश

परीक्षा दिवस पर परीक्षा कार्यों के अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित न करने के निर्देश

जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश

अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के संचालन के निर्देश

रेलवे और परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर अभ्यर्थियों की यात्रा सुगम बनाने के निर्देश

शहरों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और ट्रैफिक जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश

बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड और रोडवेज बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश

टैक्सी, बस और टेंपो यूनियनों से निर्धारित किराया लेने की अपील करने के निर्देश

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और परीक्षा केंद्रों पर हेल्पलाइन व हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश

अभ्यर्थियों, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटल-रेन बसेरों की जांच के निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती व प्रशिक्षण कराने के निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र जारी कराने के निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

परीक्षा की तिथियों पर केंद्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ व जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

परीक्षा केंद्रों के आसपास साफ-सफाई के लिए नगर निगम और स्थानीय निकायों को टीम तैनात करने के निर्देश

अभ्यर्थियों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दुकानदारों के साथ बैठक करने के निर्दे

25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी यूपी PET-2026 की परीक्षा

Related Articles

Back to top button