
सीएम धामी आज खेल महाकुंभ 2026 का समापन किया। समापन समारोह को संबोधित करते सीएम धामी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं। ये हमें जीवन में आगे बढ़ना, अनुशासन विकसित करना और पीछे छूट जाने पर फिर से उठने का साहस जुटाना जैसी कई बातें सिखाते हैं। ये हमारे व्यक्तित्व को भी निखारते हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। हमारी सरकार का मानना है कि खेल ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसी सोच के साथ ‘खेल महाकुंभ’ की शुरुआत की गई थी, ताकि उत्तराखंड के हर गांव में छिपे प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ सकें और आगे बढ़ सकें।




