दिल्ली

टॉफी देने के बहाने 4 साल की बच्ची का रेप

नई दिल्ली:दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बापा नगर में मंगलवार को चार साल की बच्ची के रेप की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाले दीपेश ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। बताया गया है कि आरोपी ने छोटी बच्ची को टॉफी का लालच देकर जीन्स की उस फैक्ट्री में बुलाया जहां वह काम करता था और उसके बाद बच्ची का रेप किया।

पुलिस ने कहा, “लड़की अक्सर खेलने के दौरान वहां जाती थी। वह आदमी छोटी लड़की को टॉफी देने के बहाने फैक्ट्री में ले गया और इसके बजाय उसके साथ बलात्कार किया।”

नाबालिग लड़की के परिवार वालों को घटना की जानकारी होने के बाद वह तुरंत थाने पहुंचे। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने दीपेश की पिटाई कर दी।
प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला सरपंच के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी. उसके बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने न्यायालय से सर्च वॉरंट लेकर उनके घर पर तड़के 4 बजे दबिश दी. तब सरपंच के घर से तकरीबन 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की बेनामी संपत्ति सामने आई.

Related Articles

Back to top button