जीवनशैली

शादी से पहले मां-बेटी ने लगाए ठुमके

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर शादी के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं . इनमें से ज्यादातर वीडियो लोगों को इमोशनल बना जाते हैं या चेहरे पर स्माइल ला देते हैं. आज-कल शादियों की प्लानिंग काफी अलग तरीके से की जाती है. अब पहले की तरह सिर्फ बजट या मेहमानों की टेंशन नहीं होती है, बल्कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए बढ़िया कंटेंट भी तैयार करना होता है.
इसमें कोई शक नहीं है कि मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते की जगह कोई भी दूसरा रिश्ता नहीं ले सकता है. दोनों के बीच में भले ही कोई अनबन हो या बातचीत कम होती हे लेकिन शादी से ऐन पहले दोनों एक-दूसरे की पक्की सहेलियां बन जाती हैं. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वेडिंग वीडियो में मां-बेटी का डांस देखने लायक है.

यह वीडियो शादी की रस्में शुरू होने से पहले शूट किया गया है. इसमें दुल्हन अपना ब्राइडल मेकअप करवा चुकी है और मां भी अच्छी तरह से तैयार होकर बेटी के साथ खड़ी हैं. तभी दोनों डांस करते हुए कैमरे के सामने आ जाती हैं. दोनों के ही चेहरों पर एक-दूसरे के साथ होने और शादी की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है.

Related Articles

Back to top button