अन्य प्रदेश

ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण हादसा

गुवाहाटी. असम की ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव हादसा हुआ है. यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई. हादसे के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है. यह हादसा राज्य के जोरहट जिले के नीमतीघाट पर हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों नावों में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है.
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी असम में नाव दुर्घटना पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘लोगों को बचाने के सभी संभव प्रत्यत्न किए जा रहे हैं. मैं सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं.’
जोरहाट के अतिरिक्त डीसी दामोदर बर्मन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है. बाकी लोगों की तलाश जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी. एनडीआरएफ के डीजी सत्या एन प्रधान ने बताया कि दो नाव में करीब 120 लोग सवार थे. जोहरट में आज ब्रह्मपुत्र नदी में दोनों में टक्कर हो गई. कई लोग इस टक्कर के बाद से लापता हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.’
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जाहिर किया है. उन्होंने माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.
महबूबा का तालिबान राग, कहा- हकीकत बनकर आया सामने, शरिया से चलाए राज
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है. सीएम ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्‍हा को लगातार घटनाक्रम पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं. हिमंता बिस्वा ने ट्वीट किया कि वह घटना स्थल का दौरा करने और हालातों का जायजा लेने के लिए कल माजुली पहुंचेंगे.

Related Articles

Back to top button