उत्तराखंडराजनीति

छात्र संघ चुनाव नजदीक आता देख उत्तराखंड NSUI में फूट आजम नबी आजाद के चक्रव्यूह में NSUI के घोषित प्रत्याशी


हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चुनाव की घोषणा के बाद श्रीदेव सुमन विवि से जुड़े महाविद्यालयाें में भी अक्तूबर के अंत तक छात्रसंघ चुनाव होने की उम्मीद है। सभी छात्र संगठन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट गए ।
लेकिन NSUI में छात्रसंघ चुनावों पहले गुटबाजी खुलकर सामने आ गई जिसकी वजह बने उत्तराखंड NSUI के जाने-माने चेहरा , कद्दावर छात्र नेता,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आजम नबी आजाद।
जिसका एक कारण यह है देहरादून, परवादून , विकासनगर डॉपत्थर , सहसपुर के राजकीय कॉलेज साथ-साथ टिहरी केंपस अल्मोड़ा केंपस आजम नबी आजाद का अच्छा प्रभाव माना जाता है । पिछले साल के छात्रसंघ चुनावों मैं आजम नबी आजाद टीम के काफी NSUI प्रत्याशियों ने विभिन्न पदो पर जीत दर्ज की थी , पिछली बार की तरह इस बार आजम अपने साथियों को टिकट दिलाना चाहते हैं , संगठन ने कुछ जगह पर तो उनकी टीम के साथियों को प्रत्याशी बनाया ,लेकिन कुछ महाविद्यालय , कॉलेजो में दूसरे प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है , जिससे नाराज होकर श्री आजाद अपने साथियों को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का मन बना लिए जिसकी शुरुआत उन्होंने MKP कॉलेज मैं एनएसयूआई के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी करीबी काजल सहगल को लड़ने का एलान कर दिया है, श्री आजाद के इस कदम से एंटी आजाद लॉबी के NSUI प्रत्याशियों की टेंशन बढ़ गई क्योंकि की आजाद के बढ़ते प्रभाव के सामने उनके विरोध में टिक पाना मुश्किल है , लेफ्ट के छात्र संगठन की नजर बनाए हुए हैं देखना यही होगा उठ किस करवट बैठता

Related Articles

Back to top button