मनोरंजन

धनुष के बड़े बेटे यात्रा पर लगा इतने रुपये का जुर्माना

बॉलीवुड और साउथ एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं।

इस बीच इस कपल के बेटे को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं। धनुष के बड़े बेटे यात्रा हाल ही में एक मुसीबत में फंसे थे। दरअसल, चेन्नई पुलिस ने यात्रा को बिना हेलमेट और लाइसेंस के बाइक चलाते हुए पकड़ा गया।

धनुष के बेटे पर लगा जुर्माना

धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनके बड़े बेटे यात्रा को पुलिस ने पकड़ लिया और उनपर जुर्माना भी लगाया। चेन्नई पुलिस ने यात्रा को बिना हेलमेट और लाइसेंस के बाइक चलाते हुए पकड़ा, जिसके बाद उनका चालान भी काटा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर यात्रा पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पोएस गार्डन इलाके में एक गाइड के साथ बाइक चलाते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है।

दो बेटों के पिता है धनुष

बता दें, धनुष ने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद साल 2006 में एक्टर पहली बार पिता बने थे। अब ये कपल अपनी शादी को खत्म कर हमेशा के लिए अलग हो गया है। साल 2022 में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक का एलान किया था। इस कपल ने पूरे 18 साल बाद अपनी शादी खत्म की। बता दें, तलाक के बाद ये कपल अपने बेटों की को-पैरेंटिंग करने का फैसला किया था। ये एक्स कपल बच्चों की खातिर अक्सर एक साथ नजर आता है।

एक्टर की आने वाली फिल्में

धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ‘कैप्टन मिलर’ में दिखाई देंगे। फिल्म में धनुष के अलावा सुदीप किशन, नासर, एलंगो कुमारवेल, एडवर्ड सोनेनब्लिक, विजी चंद्रशेखर, निवेदिथा सतीश, जॉन कोककेन, विनोथ किशन, बाला सरवनन, कई स्टार्स  नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button