अन्य प्रदेशउत्तर प्रदेशप्रादेशिक

महिलाओं के लिए सरकार का सीक्रेट पोर्टल! ऑफिस में गलत व्यवहार? 5 मिनट में करें शिकायत

Sexual Harassment Complaint Portal | SHe Box मतलब Sexual Harassment Electronic Box भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑन लाइन पोर्टल है, जो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें दजे करने के लिये एक सुरक्षित और गोपनीय मंच प्रदान करता है। यह 2013 के POSH  दजे अधिनियम के तहत काम करता है, जो निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में सभी कार्यरत महिलाओं के लिये उपलब्ध है।

SHe-Box  पोर्टल की मुख्य विशेषतायें –

ऑन लाइन शिकायतः महिलाएँ घर बैठे ही SHe Box  वेबसाइट पर अपनी

शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

आपकी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखा जाता है।

पोर्टल हिन्दी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है।

शिकायत सीधे संबंधित प्राधिकारी (कार्यालय में गठित IC आन्तरिक समिति अथवा जनपद स्तर पर गठित LC स्थानीय समिति )

शिकायत कैसे दर्ज करें Step by Step-

शी-बाक्स के अधिकारिक वेबसाइट पर जाए, जिसका लिंक निम्नवत है-https कोलन //shebox.wcd.gov.in

रजिस्टर योर कंप्लेट (Register Your Complaint) पर क्लिक करें।

अपनी और अपने कार्यस्थल से संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरें।

शिकायत सबमिट करें, और टैªकिंग नम्बर संभाल कर रखें।

 

 

यह पोर्टल कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने और कार्यस्थलों को सुरक्षित और सामावेशी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

निदेशक महिला कल्याण वंदना वर्मा ने बताया कि शी-बॉक्स पोर्टल कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों की शिकायत दर्ज करने का एक सरल, सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से महिलाएँ बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं, जिससे संबंधित प्राधिकारियों द्वारा समयबद्ध और पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने सभी कामकाजी महिलाओं से इस पोर्टल की जानकारी प्राप्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button