उत्तर प्रदेशराजनीति

बजट भरपूर, लाखों को मिला रोजगार

बजट में एमएसएमई सेक्टर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 22 लाख से अधिक लाभार्थियों में से 1,79,112 रोजगार सृजित किए गये। इसी तरह एक जनपद-एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के अंतर्गत 1,92,193 रोजगार सृजित हुए।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा ओडीओपी कौशल उन्नयन एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत 4.08 लाख रोजगार सृजित हुए। एकेटीयू से संबद्ध 700 से अधिक संस्थानों के छात्रों के लिए करीब 25 हजार रोजगार के अवसर पिछले शैक्षिक सत्र में उपलब्ध कराए गये।

इसी तरह उप्र कौशल विकास मिशन के तहत 12.15 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें से 4.13 लाख युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरियां दिलाई गयीं। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 7418 लोगों को रोजगार दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button