उत्तराखंडप्रादेशिक

उत्तरकाशी: एवरेस्ट विजेता प्रवीण राणा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही प्रवीण राणा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। प्रवीण उत्तरकाशी की असी गंगा घाटी के ढासड़ा गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि माउंट एवरेस्ट सहित अफ्रीका, यूरोप व आस्ट्रेलिया महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों का सफल आरोहण करने के लिए हासिल की है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से उन्हें सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button