उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

चैत्र पूर्णिमा पर हनुमानगढ़ी में उमड़ा जनसैलाब

आज देशभर में राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती मनाई जा रही है। आज चैत्र पूर्णिमा भी है। ऐसे में आज अयोध्या में भक्तों का सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ है। रामलला, कनक भवन सहित हनुमानगढ़ी में दर्शनों के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे है और हनुमत महाप्रभु की आराधना कर रहे है। हनुमानगढ़ी में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। भीड़ के बीच श्रद्धालु अपने प्रभु के दर्शन कर रहे है।

चैत्र पूर्णिमा पर पावन सलिला सरयू पर आज श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु यहां पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे है और पूजा-अर्चना कर रहे है। इसके बाद सरयू जल लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर निकल पड़े। नागेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक-पूजन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। यहां से भक्तों का रेला हनुमानगढ़ी पहुंचा। यहां पर भी भक्त लंबी-लंबी लाइनों में लगकर दर्शन कर रहे है। प्रशासन की ओर से सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हनुमान जयंती होने के कारण हनुमान जी को श्रद्धा अर्पित करने को लेकर भक्तों में होड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। भक्त फूल, माला और प्रसाद लेकर हनुमान गढ़ी मंदिर आ रहे हैं। जिसकी वजह से मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ हो गई है। शाम को पूर्णिमा पर्व पर सरयू आरती का भी आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button