अपराधउत्तर प्रदेशप्रादेशिक

वाराणसी: युवक को असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटी बाइक

वाराणसी में रिंग रोड पर ऐढ़े के पास रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर युवक की बाइक लूट ली। पीड़ित की सूचना पर एडीसीपी वरुणा जोन, कैंट एसीपी व लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।

गाजीपुर के जखनिया थानाक्षेत्र के झोटना निवासी पीड़ित सौरभ सिंह के अनुसार, वह पहड़िया के संजय नगर कॉलोनी स्थित रिश्तेदार पृथ्वीराज सिंह के घर गया था। रात करीब 9:30 बजे रिंग रोड के लिए निकला। ऐढे़ के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बाइक दो नकाबपोश बदमाश आए और असलहा दिखाकर बाइक की चाबी छीन ली।
इसके बाद बाइक लेकर गाजीपुर की ओर भाग निकले। अब पुलिस सीसी कैमरों के सहारे मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था।

Related Articles

Back to top button