उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

अयोध्या: कर्नाटक से राममंदिर दर्शन करने आ रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त

कर्नाटक से अयोध्या आ रही मिनी बस बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक श्रद्धालु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एक मिनी बस में सवार होकर श्रद्धालुओं का दल रामलला के दर्शन करने आ रहा था। बीकापुर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कर्नाटक के गुलवर्ग निवासी शिवपूजन 56 वर्ष, तनसय्या 45 वर्ष और शिवराज 60 वर्ष की मौत हो गई। इसके अलावा सुगलाबाई, अनुरप्पा, राजाराम, तारावती, प्रीति, शिवलीला, चंद्रकांता, इंदु, चंद्रमा, महादेव समेत 11 लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर आशीष पाठक ने बताया कि हालत गंभीर होने पर एक मरीज को मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर रेफर कर दिया गया है। शेष मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button