उत्तर प्रदेशप्रादेशिक

सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ: ब्रजेश पाठक

विकास नगर में हुए अग्निकांड के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम 

प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लखनऊ। राजधानी के विकास नगर इलाके में हुए अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार खड़ी है। डिप्टी सीएम ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुलाया एवं घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने घटनास्थल पर ही जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की।

Related Articles

Back to top button