अंतर्राष्ट्रीय

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी ने दी लूला को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। लूला ने रविवार को हुए कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर राष्ट्रपति पद पर वापसी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी इस जीत को ऐतिहासिक और उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत तथा व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

‘रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाएंगे आगे’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लूला को अपना प्रिय मित्र बताते हुए लिखा कि भारत और ब्राजील विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और गहरा करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ाएंगे तथा एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और सतत विश्व के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

चुनावी नतीजों में लूला को मिले 51.8 फीसदी वोट

ब्राजील की चुनावी अदालत द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, सभी मतों की गिनती पूरी होने के बाद लूला डा सिल्वा को कुल मतदान का 51.8 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोलसोनारो को लगभग 44 लाख वोटों के अंतर से हराकर यह जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button