उत्तर प्रदेशप्रादेशिकस्वास्थ्य

वार्ड में चूहों की आवाजाही की होगी जांच -डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

गोंडा के स्वशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए

लखनऊ। गोंडा के स्वशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज में मरीज के बेड साईड स्टूल व ऑक्सीजन लाइन आदि पर चूहों की आवाजाही के वायरल वीडियो को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में जांच पूरी करके रिपोर्ट देनी होगी।


सोशल मीडिया में कॉलेज के एक वार्ड का वीडियो बताया जा रहा है। इसमें बेड साईड स्टूल, ऑक्सीजन लाइन आदि स्थानों पर चूहों को दिखाया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मामला गंभीर है। कमेटी गठित कर जांच कराई जा रही है। एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वार्डों की साफ सफाई व जीव जन्तुओं की रोकथाम की दिशा में पुख्ता कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मक्खी व मच्छरों से बचाव के इंतजाम भी दुरुस्त रखे जाएं।

Related Articles

Back to top button