अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हाउती के 36 ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिका और ब्रिटेन ने शनिवार को यमन में हाउती के ठिकानों को निशाना बनाया। हाउती के कम से कम 36 ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों का उद्देश्य ईरान समर्थित समूहों को खत्म कमजोर करना है।

समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि हाउती के खिलाफ नवीनतम हमले जहाजों और लड़ाकू विमानों द्वारा शुरू किए गए। ये हमले शुक्रवार को इराक और सीरिया में हुए हवाई हमले के बाद हुए हैं, जिसमें ईरानी समर्थित मिलिशिया और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड को निशाना बनाया गया था। इससे पहले पिछले सप्ताह जॉर्डन में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे, जिसके बाद अमेरिका लगातार इन समूहों को निशाना बना रहा है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हाउती के कई ठिकाने निशाना पर थे, जिन पर यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर विमानवाहक पोत के यू.एस. एफ/ए-18 लड़ाकू विमानों और लाल सागर से टॉमहॉक मिसाइलें दागने वाले अमेरिकी युद्धपोतों द्वारा हमला किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button