राष्ट्रीय

जो केवल शाकाहारी खाना खाते हैं, ऐसे यात्र‍ियों के ल‍िए रेलवे ने शुरू की खास सुव‍िधा

ट्रेन में सफर करने के दौरान अक्‍सर यात्र‍ियों को खाने-पीने की द‍िक्‍कत रहती है. इस दौरान वो यात्री ज्‍यादा परेशान हो जाते हैं, जो केवल शाकाहारी खाना खाते हैं. ऐसे यात्र‍ियों के ल‍िए रेलवे ने एक खास सुव‍िधा शुरू की है.

 यद‍ि आप शाकाहारी खाना खाते हैं और सफर के दौरान यह आसानी से नहीं म‍िल पाता तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. ट्रेन से सफर करने के दौरान यात्र‍ियों को पूरी तरह सात्‍व‍िक खाना म‍िल सकेगा. इसके ल‍िए इंड‍ियन रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटीसी ने इस्‍कॉन के साथ करार क‍िया है. इस करार के तहत सात्‍व‍िक खाना खाने के इच्‍छुक पैसेंजर इस्‍कॉन मंद‍िर के रेस्‍टोरेंट गोव‍िंदा ) से खाना मंगाकर ट्रेन में खा सकेंगे.

दूसरी ट्रेनों में भी शुरू होगी यह सुव‍िधा
आईआरसीटीसी और इस्‍कॉन के बीच हुए करार के तहत फ‍िलहाल द‍िल्‍ली के हजर‍त न‍िजामुद्दीन स्‍टेशन से यह सर्व‍िस शुरू हुई है. यहां से शुरू हुई इस सुव‍िधा का अच्‍छा र‍िजल्‍ट म‍िलने पर इसे देश के दूसरे स्‍टेशनों पर भी शुरू क‍िया जाएगा. रेलवे के अलग-अलग जोन में चलने वाली ट्रेनों में सात्‍व‍िक खाना म‍िलने से यात्र‍ियों को फायदा होगा.

खाने पर शक करते हैं यात्री
रेलवे बोर्ड की तरफ से कहा गया क‍ि कई बार यह जानकारी में आया क‍ि लंबे सफर के दौरान शाकाहारी भोजन करने वाले यात्र‍ियों को ट्रेन के खाने पर शक रहता है. ऐसे तमाम यात्री होते हैं जो प्‍याज और लहसुन तक नहीं खाते, उन्‍हें ज्‍यादा द‍िक्‍कत होती है. ऐसे भी यात्री हैं ज‍िन्‍हें पेंट्री कार से म‍िलने वाले भोजन की शुद्धता पर शक होता है और वे उस खाने से परहेज करते हैं. लेक‍िन अब यह सुव‍िधा शुरू होने के बाद ऐसे यात्र‍ियों को द‍िक्‍कत नहीं होगी.

कैसे म‍िलेगा इस सर्व‍िस का फायदा
यद‍ि आप रेलवे की इस सुव‍िधा के तहत सफर में सात्‍व‍िक भोजन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की ई-कैटर‍िंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक एप पर खाना बुक‍ क‍िया जा सकता है. इसके ल‍िए यात्री को ट्रेन छूटने के समय से कम से कम दो घंटे पहले पीएनआर नंबर के साथ ऑर्डर करना होगा. इसके बाद सात्‍व‍िक भोजन आपकी सीट पर पहुंच जाएगा.

खाने में म‍िलेंगी ये चीजें
आईआरसीटीसी की तरफ से बताया गया क‍ि धार्म‍िक यात्राओं पर जाने वालें यात्र‍ियों को ध्‍यान में रखकर यह सर्व‍िस शुरू की गई है. पहले चरण में अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िलने पर इसका व‍िस्‍तार क‍िया जाएगा. मेन्‍यू में पुरानी द‍िल्‍ली की

Related Articles

Back to top button