उत्तर प्रदेशप्रादेशिक
कांग्रेस मुख्यालय में तीन महान नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि
कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल- आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई

उत्तर प्रदेश । कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर आज राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी। इसके साथ-साथ महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल और प्रखर समाजवादी विचारक, चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती सादगी और गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राज बहादुर ने की। कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, और कार्यकर्ताओं द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रांगण में स्थित भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के चित्रों पर भी पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और विचारकों ने पाठ किया। जिसमें गीता पाठ आचार्य डाॅ0 मोहित शुक्ला, कुरान पाठ कारी शमीम अख्तर, बाइबिल पाठ फादर सैमुअल एवं गुरूवाणी कीर्तन पाठ ज्ञानी भगत सिंह द्वारा किया गया। देश में अमन-चैन, कौमी एकता, सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

आज स्व0 इन्दिरा जी की पुण्य तिथि पर उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डाॅ0. प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन मुख्यालय में किया गया जिसमें डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक की डाॅ0 जय पासी एवं शिखा तिवारी की टीम ने सफलतापूर्वक रक्तदान कराया। रक्तदान शिविर में सेवादल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का नेतृत्व करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा, हमारे महापुरुषों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज उनकी स्मृति में रक्त दान कर हम समाज के जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस सेवादल हमेशा देश और समाज की सेवा के लिए अग्रिम मोर्चे पर डटा रहेगा। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, अनिलदेव त्यागी, अमर सिंह, डा0 ऋचा कौशिक,महादेव रावत,करूणा करण रामू, अमन बाथम, कार्तिक गुप्ता,मुदित शाह, सुमित सिंह, दिशान गुप्ता, अर्जुन यादव, शाहरूख इस्लाम, अरूण तिवारी, शिवम ठाकुर, नीलम गुप्ता,आदित्य शुक्ला, सुशील तिवारी सोनू पंडित, अनिल शुक्ला, आलेख पाण्डेय, शिफा खान, मो0 लतीफ अंसारी,संजीव सिंह, सुनीता रावत, फैसल खान, अफसाना अंसारी, अमित गोयल, सतीश बिन्द, अतित बागी, गोपी रावत, शंकर शर्मा,राकेश तिवारी,अमन वर्मा, देव नरायन, राम किशोर ठाकुर, क्षितिज तिवारी आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राज बहादुर ने कहा कि इन्दिरा और हमारे महापुरूषों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्दिरा , सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव द्वारा देश के लिए दिये गये योगदान को युगों युगों तक याद किया जाएगा।
काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व आचार्य प्रो0 सतीश राय ने इस मौके पर इन्दिरा और लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत को अखण्ड भारत बनाने और भारत को विशाल भौगोलिक क्षेत्र के रूप में स्थापित करने का योगदान इन्हीं महान नेताओं का रहा है। उन्होने बंगलादेश का हवाला देते हुए कहा कि हमारे देश की तरफ आंख उठाकर देखने का साहस करने वालों के इन्दिरा ने दो टुकड़े कर दिए। देश में प्रीवीपर्स खत्म करने, जमींदारी उन्मूलन के जरिए गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं भूमिहीनों को भूमि देने सहित बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे असाधारण निर्णय करके भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाकर विश्व पटल पर स्थापित करने का श्रेय इन्दिरा जी को है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के डेटा एनालिटिक विभाग के समन्वयक प्रो0 विनोद चन्द्रा ने इस मौके पर आचार्य नरेन्द्र देव एवं इन्दिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजवादी तत्वों का उपयोग करते हुए इन्दिरा ने अपने सरकार की नीतियां एवं कार्यक्रमों की रचना की। जिसके जरिए उन्होने भारत की आर्थिक स्थिति और सामाजिक न्याय की स्थिति में अमूलचूल परिवर्तन हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विचार विभाग के चेयरमैन एच0एल0 दुसाध, बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, संजय शर्मा, डा0 जियाराम वर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, प्रदीप सिंह एडवोकेट, अजय चन्द्र चैबे, अरशी रजा, रमेश मिश्रा, अशोक कुमार, जे0पी0 मिश्रा, सरदार रंजीत सिंह, विजय सक्सेना, सुरेन्द्र यादव, संदीप पाल धनगर, के0के0 शुक्ला पूर्व पार्षद, सुभाष श्रीवास्तव, बलदेव लाठी, डा0 पी0के0 त्यागी, विजय यादव, दीपक पाण्डेय, जे0पी0 पाण्डेय, रजनीश यादव, योगेश्वर सिंह, के0डी0 शुक्ला, रविन्द्र पटेल सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।




